फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वट सावित्री व्रत रखकर की पति की लंबी उम्र की कामना

वट सावित्री व्रत रखकर की पति की लंबी उम्र की कामना

Tue, 04 Jun 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत रखकर की पति की लंबी उम्र की कामना
वट सावित्री व्रत रखकर की पति की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर हुई पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वट सावित्री व्रत रख कर सोमवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर में तमाम स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष के पास विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। लोहिया नगर, चिऊरहां नहर के पास, सिंचाई कालोनी, अमरूतियां समेत अन्य मोहल्ले में वट वृक्ष के पास पूजा-अर्चना हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में वट वृक्ष के पास काफी भीड़ लगी रही।

मान्यता है कि यह व्रत करने से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या वट सावित्री अमावस्या कहलाती है। इस दिन महिलाएं सौभाग्य प्राप्त करने के लिए व्रत रख कर वट वृक्ष और यमदेव की पूजा करती हैं। भारतीय संस्कृति में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक है। वट सावित्री व्रत में वट और सावित्री दोनों का विशेष महत्व है। पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि वट सावित्री व्रत के रूप में वट वृक्ष की पूजा का यह विधान भारतीय संस्कृति की गौरव और गरिमा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed