फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.53 crore frozen in six months; 37.38 lakh recovered for victims.

Maharajganj News: छह माह में 1.53 करोड़ रुपये फ्रीज, पीड़ितों को वापस दिलाए 37.38 लाख

Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
1.53 crore frozen in six months; 37.38 lakh recovered for victims.
1886 शिकायतों में 3.80 करोड़ रुपये की ठगी की सूचना, साइबर क्राइम थाने ने अप्रैल से सितंबर तक की कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छह माह में 1886 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 1.53 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई है। इस दौरान 37.38 लाख रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए हैं। यह कार्रवाई एक अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच की गई।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मिली शिकायतों में कुल 3.80 करोड़ रुपये की ठगी की जानकारी सामने आई। साइबर क्राइम थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1.53 करोड़ रुपये फ्रीज कराए। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 37.38 लाख रुपये आवेदकों को वापस कराए गए।
विज्ञापन

साइबर ठगी के साथ ही संगठित गिरोहों पर भी कार्रवाई की गई। अवैध सिम बॉक्स के जरिये साइबर अपराध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना की ऑनलाइन क्राइम अगेंस्ट वुमेन एंड चिल्ड्रेन (ओसीडब्ल्यूसी) रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम हॉट-स्पॉट की जांच के दौरान ठगी और अवैध निकासी के मामलों में 10 अभियोग दर्ज कर 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। फर्जी दस्तावेजों पर सिम जारी कराने और उनका साइबर अपराध में इस्तेमाल करने के मामलों में 17 प्राथमिकी दर्ज कर 17 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। फर्जी चेक के इस्तेमाल के एक मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा अपराधियों के दोबारा साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधनों पर डिजिटल कार्रवाई करते हुए 1606 मोबाइल नंबर और 2204 मोबाइल आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए।

वर्जन
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय से सूचना मिलने पर ठगी की रकम फ्रीज कराने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
- शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed