{"_id":"5c2e524cbdec2256ab4fcef1","slug":"151546539596-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषित समाज से देश का तेजी से विकास होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषित समाज से देश का तेजी से विकास होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पोषित समाज से देश का तेजी से विकास होगा’
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पोषण अभियान के तहत सदर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आशा आंगनबाड़ी, एएनएम और ग्राम प्रधानों को आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला में सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा ने पोषण अभियान के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोषण अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पोषित समाज से ही देश का तेजी से विकास संभव है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कुपोषण से लड़ाई लड़ने पर जोर दिया। स्वस्थ भारत प्रेरक आसिफ खान ने पोषण अभियान के घटकों के बारे में बताया। सदर ब्लॉक में सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव, बीसीपीएम लवली वर्मा आदि मौजूद रहे। रतनपुर एवं परतावल ब्लॉक में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने बृजमनगंज ब्लॉक में आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना के पोषण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना जरूरी बताया। इस दौरान एपीओ सुनील त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी राजेश श्रीवास्तव, मुख्य सेविका कंचनलता, मंजू त्रिपाठी, निर्मला सिंह, अर्चना मिश्रा, सरोज जायसवाल, रीता, यशोदा सिंह, स्नेहलता, मृदुला श्रीवास्तव, प्रमिला, सुनीता पांडेय, उषा वर्मा, साकिरा खातून, मीना श्रीवास्तव, रेखा, गुड़िया, सरिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी उपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि यह योजना बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसके तहत उनके टीकाकरण, पोषाहार, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, लाड़ली दिवस, परामर्श सहित अन्य योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ओम शिव मणि त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, नागेन्द्र मल्ल, जनार्दन यादव, भोरिक यादव, ओम प्रकाश पटेल, चांदनी, शिल्पी आदि मौजूद रहे।