{"_id":"5b65ee584f1c1b0c718b7da6","slug":"151533406808-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायती रजिस्टर न बनने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायती रजिस्टर न बनने पर डीएम नाराज
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायती रजिस्टर न बनने पर डीएम ने जताई नाराजगी
फोटो
थाना समाधान दिवस में 94 मामले आए, 26 का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को थानों पर समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाना समाधान दिवस का जायजा लेने डीएम, एसपी के अलावा एसडीएम व क्षेत्राधिकारी सदर भी सर्किल में निकले। थाना समाधान दिवस पर 94 मामले आए। 26 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों में राजस्वकर्मियों के साथ पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से कई थानों पर समाधान दिवस का जायजा लिया। लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने भूमि विवाद संबंधी रजिस्टर लेखपालों के पास उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि भविष्य में रजिस्टर नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने निर्देश दिया कि सभी प्रकार के भूमि विवाद के प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित होने चाहिए। संबंधित क्षेत्र के बीट उप निरीक्षक, आरक्षी व हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर प्रकरण का निस्तारण किया जाय। क्षेत्रों में भ्रमण कर भूमि विवाद को चिह्नित कर 15 दिन के अंदर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। कोठीभार थाने पर कुल 13 मामलों में से 2, घुघली थाने में पांच में एक मामले का निस्तारण हुआ। सदर कोतवाली में 11 में 2 मामले निस्तारित हुए। पनियरा थाना में एएसपी आशुतोष शुक्ल ने 9 मामलों में एक मामले को निस्तारित किया। चौक में 3 मामलों में एक, फरेंदा में पांच में दो और निचलौल थाने में 15 मामलों में दो मामले मौके पर निस्तारित हो गए।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस पर श्यामदेउरवा थाने पर एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा और सीओ देवेंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच मामले आए। राजस्व से संबंधित चार मामलों में एक का निस्तारण किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर रामपाल यादव, नटवा प्रधान कृष्ण मोहन सिंह, गणेश आदि मौजूद रहे।