फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पीडब्लूडी के दोनों एक्सईएन

डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पीडब्लूडी के दोनों एक्सईएन

Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पीडब्लूडी के दोनों एक्सईएन
फोटो
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में एक्सईएन गैरहाजिर, रोका वेतन
अचानक लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों का औचक निरीक्षण किया तो विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान गैैरहाजिर में पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन का वेतन बाधित कर दिया। आरोप है कि वह बिना अनुमति व सूचना के जिले से बाहर हैं। वहीं पर विभाग में भ्रमण रजिस्टर न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भ्रमण रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया।
डीएम पीडब्लूूडी कार्यालय पहुंचे तो बारी बारी से दोनों खंडों के कार्यालय का निरीक्षण तथा कर्मचारियों के उपस्थिति की जानकारी ली। प्रांतीय खंड के एक्सईएन के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि वह क्षेत्र मेें हैं, डीएम ने जब उनके मोबाइल नंबर पर बात किया तो एक्सईएन सचिन कुमार ने बताया कि वह निचलौल साइड में हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जब निर्माण खंड के एक्सईएन सुग्रीव राम के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वह बाहर हैं। ऐसे में बिना अनुमति व सूचना के बाहर जाने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं पर जब भ्रमण रजिस्टर के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि भ्रमण रजिस्टर नहीं बना है, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम से तत्काल भ्रमण रजिस्टर बनाने बका निर्देश दिया। वहीं कर गैरहाजिर मिले कुछ कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वह विभागीय कार्य से गए हैं। जिसकी डीएम ने अपने स्तर से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed