{"_id":"59d228a74f1c1ba0538b55d1","slug":"151506945191-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरहवां जंगल गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरहवां जंगल गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पंजाब कमाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव के साथ आए लोगों को बंधक बना लिया। बरगदवां थाना क्षेत्र के खैरहवां जंगल गांव निवासी जियुत (17) पुत्र अर्जुन पंजाब प्रांत के जिला संगरूर के सुनाम स्थित तेल मिल में काम करते थे। बीते 30 सितंबर की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में जियुत की मौत हो गई।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी रामकेवल व खैरहवां जंगल गांव निवासी अब्बास रविवार की देर शाम जियुत का शव गांव लेकर पहुंचे। शव लेकर आए इन दोनों लोगों को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। इसके साथ ही इसकी सूचना बरगदवां थाना व 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गंध निकलने के कारण शव थाने जाने से इंकार कर दिया और वापस चले गए। उसी दौरान पंजाब से बोलेरो में शव लेकर आया चालक गांव से वाहन लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ा कर डगरूपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस न आने पर परिजन खुद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए चले दिए। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई, पुलिस ने पड़ियाताल मंदिर के पास रास्ते में परिजनों को रोक लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।