फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 acre wheat crop reduced to ashes by fire

Maharajganj News: आग से 15 एकड़ गेहूं की फसल राख

Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
15 acre wheat crop reduced to ashes by fire
महराजगंज। बृहस्पतिवार सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमहा सिवान में दोपहर 12 बजे सड़क के किनारे फेंकी गई जलती सिगरेट से आग लग गई। करीब आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पटखौली सिवान में दो एकड़, पोखभिंडा क्षेत्र में पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करमहा गांव के विजय, हीरा, बुन्दा देवी, अवधबिहारी, पुरुषोत्तम, हरिनारायण, जगदीश, मोहन, सीताराम, अच्छेलाल आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने अग्निकांड पीड़ित किसानों से मिलकर फसल के क्षति का आकलन किया है। लोगों के मुताबिक किसी ने सिगरेट पीकर सड़क किनारे फेंक दिया था। जिससे आग लग गई। इस घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित किसानों को शासन स्तर मिलने वाली क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। किसान सहज जन सेवा आनलाइन आवेदन करें, जिससे समय से क्षतिपूर्ति मिल सके। पुरैना व घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, पटखौली सीवान में बृहस्पतिवार को दोपहर में तार की चिंगारी से अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से कृषक राम प्रसाद, अयोध्या सिंह, अशोक चंद्रभान आदि की लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल राधेश्याम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पोखरभिंडा में गांव के उत्तर नाले के पास महंथ चौधरी के गेहूं के खेत से अचानक आग लग गई। महंत चौधरी का 40 डिस्मिल, कौलेशर का 66, चंद्रभान का 35, राम प्रसाद का 15 व अयोध्या का 30 डिस्मिल गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार विवेक कुमार, लेखपाल राकेश मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed