फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   होर्डिंग, पोस्टर आदि पर शुल्क वसूलेगी नगर पालिका

होर्डिंग, पोस्टर आदि पर शुल्क वसूलेगी नगर पालिका

Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
होर्डिंग, पोस्टर आदि पर शुल्क वसूलेगी नगर पालिका

विज्ञापन
होर्डिंग, पोस्टर आदि पर शुल्क वसूलेगी नगर पालिका
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्य कराने पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन सड़कों पर प्रचार सामग्री होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि लगाने के बदले कारोबारियों से शुल्क वसूलने की तैयारी में जुट गई है। इस मसले पर सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा भी हुई। बैठक में नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में छठ पर्व के पूर्व ही घाटों की साफ सफाई के अलावा विभिन्न मसले पर सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग, पोस्टर के शुल्क प्रकाशन पर भी विचार विमर्श किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रचार सामग्रियों के बदले वसूल किए जाने वाले शुल्क का जल्द ही प्रकाशन कराया जाएगा। अनुमान है कि इससे प्रत्येक माह करीब एक लाख रुपये की आमदनी नगर पालिका को होगी। मिलने वाली रकम को नगर के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक एलबी राय ने बैठक के एजेंडा को सभी सभासदों के बीच पढ़कर सुनाया। सभासद अमितेश गुप्ता व हीरामती की तरफ से प्रस्ताव रखा गया कि छठ पर्व के पूर्व ही सभी छठ घाटों की सफाई कराई जाए। साथ ही सभी घाटों पर स्वच्छ जल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सभासद राघवेंद्र मिश्रा ने अमरूतिया से सरोजनी नगर के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर लोहे का गर्डर के वैकल्पिक पुल के निर्माण कराने की मांग की। बैठक में सरोजनी नगर में धोबी घाट क्षेत्र की पैमाइश कराकर सीमांकन कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामप्रीत, संगीता, हीरमती, गामा मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, डॉक्टर सिद्धार्थनाथ शुक्ला, अमितेश गुप्त, प्रीती सिंह, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, ईश्वर चंद पटेल, नेहा यादव, रामबेलास यादव, उर्मिला, महेंद्र, दुर्गावती पांडेय, संतोष पटेल, जाहिदा, लालजी गुप्ता, धर्मा देवी, चंद्रकला, रीता यादव, विनोद कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed