{"_id":"5bb65408867a55290625a158","slug":"141538675720-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना
maharajganj
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना दिया। दिल्ली में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की आलोचना की। साथ ही सरकार को हर मोर्च पर फेल बताया। किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष ईश्वर शरण निषाद ने कहा कि किसान शांति पूर्वक जा रहे थे तो उनपर बेवजह लाठीचार्ज क्यों कराया गया। यह ठीक नहीं है। सरकार एक तरफ किसानों के हित के लिए कार्य करने का दावा करती है तो दूसरी ओर लाठीचार्ज कराकर भय दिखा रही है। अगर किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार बेचैन क्यों हो रही है। किसानों के बढ़ते आक्रोश को देख भाजपा सरकार बेचैन हो गई है। किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए निषाद पार्टी तैयार है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों के हित की बात नहीं सोच रही है। महासचिव लक्ष्मण निषाद, सुरेश, रामकेवल, जटाधारी, योगेंद्र प्रसाद, रामअचल निषाद, रासमुझ, मंजू लता, विंदा, दिनेश कुमार, असगर, इंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।