{"_id":"5ba67e37867a557e876d936e","slug":"141537637943-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से जूझ रहा राजकीय इंटर कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से जूझ रहा राजकीय इंटर कालेज
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में राजकीय इंटर कालेज में छात्र परीक्षा नजदीक देख परेशान हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को कोर्स पूरा न होने का डर सता रहा है। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए तहर तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं। लेकिन राजकीय इंटर कालेज में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। बीते साल शासन की ओर से परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश मिला था। इस वर्ष वायस रिर्काडर लगाने का निर्देश है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज में कुल सात प्रवक्ता के पद सृजित हैं, इसमें केवल एक ही प्रवक्ता की तैनाती है। वहीं सहायक अध्यापक के कुल स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष केवल तीन पदों पर शिक्षक तैनात हैं। यहां शिक्षा करीब 960 छात्राएं ले रही हैं। इस कालेज की छात्रा कक्षा 10 की छात्रा आर्या मिश्रा ने कहा कि डर लग रहा है कि अगर कोर्स पूरा नहीं हुआ तो परीक्षा में नंबर कम आएंगे। वहीं छात्रा सकीना खातून इंटर में शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी विषय के शिक्षक होते तो बेहतर शिक्षा मिलती। राजकीय कन्या इंटर कालेज फरेंदा में प्रवक्ता के स्वीकृत पद 8 हैं। लेकिन इस विद्यालय में केवल एक पद पर तैनाती है। वहीं सहायक अध्यापक के कुल 15 पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष कुल 3 शिक्षक तैनात हैं। यहां भी करीब 730 छात्राएं शिक्षा ले रही हैं। ऐसे में इन स्कूलों के छात्रों को डर बना है कि कही अगर कोर्स पूरा नहीं हुआ तो परीक्षा के समय परेशानी होगी।
विज्ञापन