फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आंगनबाड़ी को कारण बताओं नोटिस, वरिष्ठ सहायक का वेतन बाधित

आंगनबाड़ी को कारण बताओं नोटिस, वरिष्ठ सहायक का वेतन बाधित

Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी को कारण बताओं नोटिस, वरिष्ठ सहायक का वेतन बाधित
आंगनबाड़ी को नोटिस, वरिष्ठ सहायक का वेतन रोका गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल ने शनिवार को धानी विकास खंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों व धानी परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके अलावा परियोजना कार्यालय में दो दिनों से अनुपस्थित चल रहे वरिष्ठ सहायक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि धानी विकास खंड के कानापार गांव के सरडीहां आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित मिलीं लेकिन केंद्र पर गंदगी मिली। इस पर मौके पर मौजूद लोगों से नाराजगी जताई गई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय रामपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया तो सहायिका उपस्थित मिलीं जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं। केंद्र पर 15 बच्चे उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना कार्यालय धानी के निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ निर्भय सिंह व मुख्य सेविका रीता मणि त्रिपाठी मौजूद रहीं। इस दौरान मौके पर मौजूद सीडीपीओ व मुख्य सेविका को केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र गोस्वामी अनुपस्थित मिले। पूछताछ में पता चला कि वह दो दिन से नहीं आ रहे हैं। इस पर अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दायित्व के निर्वाह में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed