{"_id":"5accf76a4f1c1bd63d8b4684","slug":"141523382122-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीएजी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीएजी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को उप कृषि निदेशक के खिलाफ कृषि विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ बेरूखा व्यवहार किया जाता है। साथ ही अगर कोई कर्मचारी साधारण ढंग से अपनी बात कहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। सुकठियां स्थित कृषि विभाग के कार्यालय पर कलमबंद हड़ताल कर धरना देकर कर्मचारियों ने डीडीएजी के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोशिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे। उनके साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कलमबंद हडताल कर धरना दिए। सभी कर्मचारियों ने डीडीएजी पर आरोप मढ़ा कि उनके द्वारा कर्मचारियों का बेवजह उत्पीड़न किया जाता है। अनावश्यक कार्य का दबाव बनाकर पूरा न होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। धरने पर बैठे संगठन के नेताओं ने डीडीएजी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद डीडीएजी कर्मचारी नेताओं से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। सभी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष अशफाक हुसेन ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला है। कर्मचारी हित के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर डीडीएजी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन चंद लोहानी, मृत्युंजय, अनंत यादव, श्रीनाथ धर दूबे, अखिलेश्वर तिवारी, मणिंद्र सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, सुनील सिंह, जगत नरायण सिंह, शिव शंकर, अजीत कुमार पटेल, गोविंद सिंह, कृष्ण मोहन मल्ल, राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हनुमान दास, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उप कृषि निदेशक गणेश दूबे ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। बेवजह छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन