{"_id":"5aca58414f1c1bec6b8b46a7","slug":"141523210305-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक जंगल में बेहोश मिला तेंदुआ, उपचार शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक जंगल में बेहोश मिला तेंदुआ, उपचार शुरु
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से चर्चा करते वन व पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज में रविवार को दोपहर करीब दो बजे एक तेंदुआ बेहोशी की हालत मिला। वनकर्मियों ने उसे महराजगंज पशु अस्पताल लाकर उपचार शुरू करा दिया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दक्षिणी चौक रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी दयाशंकर तिवारी ने बताया कि रेंज के खोस्टा बीट के खुटहा नाला के पास दो बजे दिन में करीब डेढ़ साल का एक नर तेंदुआ बेहोशी की हालत में पड़ा था। सूचना पाकर वनकर्मियों ने तेंदुआ को अपने कब्जे में लेकर उपचार कराने के लिए महराजगंज लाए। महराजगंज स्थित पशु अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां उसके सेहत में सुधार बताया जा रहा है। उपचार के बाद बीमार तेंदुए को सोहगीबरवां प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पर वनकर्मियों की देखरेख पिजड़े में रखा गया है।
विज्ञापन