फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्राओं ने राखी बांध जवानो को कराया फर्ज का एहसास

छात्राओं ने राखी बांध जवानो को कराया फर्ज का एहसास

Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने राखी बांध जवानो को कराया फर्ज का एहसास
बृजमनगंज/लेहड़ा/बरगदवां। सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते का अहसास कराया। सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में बाबा कमला प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बरगदवां की छात्राएं रविवार सुबह बरगदवा एसएसबी बीओपी पर पहुंची। थाली में रोली, चंदन व दीपक लिए छात्राओं का जवानों की आरती उतारी। छात्रा ममता त्रिपाठी, प्रिया वर्मा, सुमन नायक, एंजिला वर्मा, नारायणी रौनियार, पूजा नायक, सुमन गुप्ता, शबाना, गुंजा मद्धेशिया, पूनम गुप्ता, संध्या गुप्ता, नेहा चौधरी आदि ने पंक्तिबद्ध खड़े जवानों को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। उनका मुंह मीठा कराया। उपनिरीक्षक राजकुमार ने कहा कि वे अपने फर्ज का पालन अंतिम सांस तक करते रहेंगे। प्रधानाचार्य रामनाथ चौधरी, बाबूनंदन शर्मा, संतोष यादव, गिरिजेश यादव, नाथू नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाने पर एकल विद्यालय शिक्षा संगठन के कार्यक्रम में अध्यापिका और छात्राओं ने पुलिस वालों को राखी बांधी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बहनों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया। अध्यापिकाओं को संकल्प दिलाया गया कि घर के किसी सदस्य को बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने देंगी। इस दौरान एसआई शंकर यादव, रामायण यादव, अशोक सिंह, हेडकांस्टेबल सोनू सिंह, प्रेमशंकर दुबे, आनंद कुमार प्रधान प्रतिनिधि नन्हे सिंह, विनोद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस के जवानों को राखी बांधी
फरेंदा। एकल विद्यालय के छात्राओं ने फरेंदा थाने में तैनात जवानों को रक्षा बंधन बांध कर समाज के सुरक्षा का संकल्प लिया। ये जवान त्योहार के दिन अपने घरों पर नहीं जाते हैं, समाज की रक्षा करते रहते हैं। ऐसे में पुलिस के जवानों को बहनों की कमी का आभास न हो। इस दौरान अंजुल अग्रहरि, बिंदू, रीना, सुनीता, पुष्पा, राधिका, रीमा, ओमप्रकाश, दिलीप, मनोज कुमार यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
नौतनवां। राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से रविवार को नौतनवां थाने में स्कूली बच्चों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनसे सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से की गई। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन ए प्ले के बच्चों ने गीत व कविता सुनाया। सेवा भारती के सदस्य ओमप्रकाश वर्मा ने कहा देश की सीमा की रक्षा कर रहे सैनिक एवं समाज में कानून व्यवस्था की देखरेख कर रहे पुलिसकर्मी अपना घर बार छोड़कर समाज और देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। ऐसे में देश के नागरिकों का भी कर्तव्य है की इन त्योहारों को वह उनके साथ मिलजुल कर मनाएं। ताकि उन्हें महसूस हो कि वह अपने घर परिवार में ही है। इस दौरान सेवा भारती के जिला सेवा विस्तार प्रमुख संदीप सिंह ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। एसओ श्रीधर पाठक ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और बच्चों को गिफ्ट दिया। सेवा भारती के सदस्य रामा यादव ने राष्ट्रीय एवं भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर जन्मेजय सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, राम पाठक, अजय सिंह, मदनलाल जायसवाल, ब्रम्हदेव यादव, सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed