फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   योग दिवस सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

योग दिवस सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस सपा निकालेगी साइकिल यात्रा
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा को समय से शुरू करने के बारे में चर्चा की गई। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को 21 जून को साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को साइकिल चलाने से मिलने वाले लाभ के अलावा योग के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करने के अलावा साइकिल से यात्रा करना भी जरूरी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर साइकिल यात्रा निकालेें।
विज्ञापन

इस साइकिल यात्रा में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने -अपने क्षेत्र में साइकिल चलाकर लोगों को साइकिल चलाने से मिलने वाले लाभ व योग के बारे में विस्तार से बताएंगे। विन्द्रेश कन्नौजिया ने कहा कि लोग अगर साइकिल चलाएं तो स्वस्थ रहेंगे। बैठक में डॉ. अहसान अहमद फारूकी, डॉ. पीके दुबे, अमीर खान, शैल जायसवाल, जगदंबा गुप्ता, अश्फाक अहमद, विनोद सहानी, अमरनाथ यादव, पप्पू वर्मा, रामरतन, साविर, गामा मद्वेशिया, ईश्वर प्रजापति, रामकृपाल वर्मा, विजय प्रजापति के अलावा पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed