फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1399 patients received treatment at the health fair, most of them were suffering from viral infections.

Maharajganj News: आरोग्य मेले में 1399 मरीजों को मिला इलाज, वायरल के सर्वाधिक

Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
1399 patients received treatment at the health fair, most of them were suffering from viral infections.
इंदिरा नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज की जांच करती
महराजगंज। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार, सिरदर्द सहित सामान्य बीमारियों के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार के मिले। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1399 लोगों की जांच की गई। इसमें 627 पुरुष, 683 महिला और 89 बच्चों की जांच की गई। साथ ही डॉक्टरों ने उचित परामर्श दिया।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सुबह 11: 44 बजे तक मरीजों की भीड़ देखने को मिली। मेले में तैनात डॉक्टर नमिता मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करती नजर आईं। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और निशुल्क दवाएं प्राप्त कीं।
विज्ञापन

इस दौरान बैकुंठपुर निवासी कांति और संध्या, सुभाष नगर की पूनम, गांधी नगर की अदिति और अमर सहित कई मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकीय परामर्श लेकर अपना इलाज कराया। डॉक्टर नमिता ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं तथा मौसम में बदलते संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर नमिता ने बताया कि सुबह 11:44 बजे तक लगभग 20 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। मरीजों में बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी, ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित समस्याएं अधिक देखने को मिलीं। मेले में मौजूद फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव ने बताया कि केंद्र पर लगभग 175 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें उपचार कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बुखार व पीलिया से पीड़ित मरीज संगीता, ओवरी में गांठ से पीड़ित नीतू, गर्भवती संध्या एवं दाद व खुजली से पीड़ित सद्दाम समेत बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी, गैस, दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज कर उन्हें संबंधित दवाएं और जरूरी परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एएनएम आरती सिंह, एलटी तरुण तिवारी, सेराज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed