{"_id":"5c7c1a7dbdec2256646ac92e","slug":"131551637117-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने के लिए छात्रों को जागरूक करें प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने के लिए छात्रों को जागरूक करें प्रधानाचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-
डॉ. डीसी कुशवाहा बोले, अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आईटीएम चेहरी में शुरू चुकी है मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने रविवार को जिले के इंटर कालेज, महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी से सुझाव भी मांगे गए। इसी क्रम में आईटीएम चेहरी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डीसी कुशवाहा ने डीएम को बताया कि इसे लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत कालेज में गोष्ठी और जागरूकता रैली के साथ ही इसकी शुरूआत हो चुकी है। यह सुनकर कक्ष में मौजूद अधिकारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्कूल-कालेजों में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चूके छात्रों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महामाया पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता देश दीपक सिंह को मतदाता जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। डीएम ने सभी उपस्थित प्राचार्यों/प्रधानाचार्यों को फार्म छह भरवाकर स्कूल में छूटे हुए छात्रों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन तहसील में जमा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, मेजर अखिलेश्वर राव, जगदीश यादव, विनोद कुमार सिंह, पंकज सिंह, राजेश कुमार, योगेश्वर आदि मौजूद रहे।