फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विद्यार्थीवार आंकड़ा फीडिंग तीन दिन के अंदर पूर्ण का निर्देश

विद्यार्थीवार आंकड़ा फीडिंग तीन दिन के अंदर पूर्ण का निर्देश

Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थीवार आंकड़ा फीडिंग तीन दिन के अंदर पूर्ण का निर्देश
विद्यार्थीवार आंकड़ा फीडिंग तीन दिन के अंदर पूर्ण का निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने रविवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व कम्प्यूटर आपरेटर के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के विद्यार्थीवार आकड़ा फीडिंग तीन दिन के अंदर पूर्ण करें। पूर्ण न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई व कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने सभी सहायता प्राप्त मदरसा, निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों, को भी विद्यार्थियों का आकड़ा 16 अक्तूबर तक संबंधित बीआरसी पर जमा करने के लिए नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी एनपीआरसी स्तर पर दो रजिस्टर बनवाया जाए। एक रजिस्टर में बीआरसी स्तर पर हुए बैठक में मिले निर्देश व दूसरे रजिस्टर में विद्यालय से मिलने वाली संयोगी अवकाश की सूचना दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा है कि बिना खंड शिक्षा अधिकारी के अनुमति के कोई भी शिक्षक संयोगी अवकाश पर मिलेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के समय यदि कोई भी शिक्षक मोबाइल का प्रयोग करते, स्कूल परिसर में घुमते मिले तो आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण सूचना 16 अक्तूबर तक भेज दें। वर्ष 2018- 19 में भेजे गए शौचालय की सूची परीक्षण करें और ऐसे विद्यालय की सूचना भेजे जिसमें शौचालय निर्माण के लिए जमीन नहीं है। स्कूलों की रंगाई पुताई व अन्य कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाए। यदि खराब सामाग्री का प्रयोग किया गया तो कार्रवाई होगी।

इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन लेखाकार के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि शौचालय, शिक्षक कक्ष, हास्टल आदि की बेहतर सफाई कराई जाए। निरीक्षण के समय यदि शिक्षण कार्य में लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि हर रोज स्टाफ के उपस्थित की सूचना 10.30 बजे तक जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को देते रहे। स्कूल के छात्राओं को जेई एईएस से बचाव की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed