{"_id":"5b9fe8a8867a557ed04919aa","slug":"131537206440-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद ने क्षतिग्रस्त सड़क पर की धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद ने क्षतिग्रस्त सड़क पर की धान की रोपाई
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप महाराजगंज मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर सपा के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। सरकार से समस्या के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के बाद पूर्व सांसद ने डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में 12 अक्टूबर को गन्ना मूल्य भुगतान व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए तहसील परिसर में किसानों के साथ पंचायत करने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों रुपये खर्च कर सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य कराए जाते हैं, लेकिन सड़कें लंबा साथ नहीं देती हैं और एक साल के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे बरसात के समय में सड़क पर जलजमाव हो जाता है। मौजूदा सरकार नगर से लेकर गांव तक स्वच्छता का अभियान चला रही है, वहीं व्यस्त मार्ग पर ही जलजमाव है। बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इस दौरान जितेंद्र यादव, घनश्याम, आशुतोष, दिनेश सिंह, सोनू कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोहित यादव, तेजप्रताप, कोमल, मुन्नू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।