फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विमान घोटाले व आदिवादी समाज पर अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन

विमान घोटाले व आदिवादी समाज पर अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन

Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विमान घोटाले व आदिवादी  समाज पर अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूूूरो
महराजगंज। राफेल विमान डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। अपराध चरम पर है। कोई सुरक्षित नहीं है। यूपीए सरकार ने 118 राफेल विमान खरीदने का सौदा 670 करोड़ में किया था, मगर मोदी सरकार ने इस रकम को 1670 करोड़ कर दिया। सबसे अहम बात तो यह है कि जिस विमान के रखरखाव की जिम्मेदारी एचएएल को मिलना चाहिए था उसे एक निजी कंपनी को दे दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए वन्य अधिकार कानून 2006 लाया था तो दूसरी तरफ सोनभद्र जिले में मौलिक वन अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली दो आदिवासी महिलाओं का पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पत्रक में कांग्रेसियों ने राफेल विमान खरीद मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की। इस दौरान शरदेंदु पांडेय, विश्वनाथ मद्घेशिया, राकेश गुप्ता, नूर आलम, यंत्री मौर्य, विधि नारायण वर्मा, ज्ञानेंदु पटेल, शंकर वर्मा, अशोक पटेल, अमित तिवारी, भरत भुआल, संजय चौहान, देवेंद्र उपाध्याय, किरन जायसवाल, विनोद यादव, विनोद सिंह, अफजल अब्बासी, अकरम सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed