{"_id":"5b65f0264f1c1b8f3e8b5162","slug":"131533407270-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी गैप के पूरब स्थित चकदहवां बांध का कटान देख प्रशासन एलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी गैप के पूरब स्थित चकदहवां बांध का कटान देख प्रशासन एलर्ट
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकदहवां बांध में कटान, प्रशासन अलर्ट
डीएम ने लिखा बिहार के पश्चिमी चंपारण के डीएम को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बिहार के पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में स्थित चकदहवा बांध का कटान नारायणी नदी से हो रहा है। यह बांध बी-गैप से पूरब स्थित है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। कटान को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के डीएम को पत्र लिखा है। कटान रोकने के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की है।
डीएम ने पश्चिमी चंपारण के डीएम को पत्र के जरिए अवगत कराया है कि चकदहवां बांध में कटान से निचलौल तहसील के गांव सोहगीबरवां, भोथहां, शिकारपुर प्रभावित हो जाएंगे। वर्ष-2017 में चकदहवां बांध में हुए कटान से ये गांव प्रभावित हुए थे। पश्चिमी चंपारण जिले में नारायदी नदी बी-गैप के पूूरब स्थित उक्त बांध में हो रहे कटान पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जरूरत है। ताकि बाढ़ आने की दशा में संबंधित गांवों को बचाया जा सके। डीएम ने निचलौल के एसडीएम को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
राप्ती नदी के जलस्तर बढ़ा
महराजगंज। जिले में गंडक नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। वहीं राप्ती के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। राप्ती का जलस्तर 24 घंटे में 77.91 से बढ़कर 78.14 मीटर हो गया है। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के मुुताबिक गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को गंडक का जलस्तर 352.50 फीट रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को 253.00 फीट हो गया। चंदन व महाव नदी का पानी स्थिर है। प्यास नदी का जलस्तर 101.15 से घटकर 100.90 मीटर हो गया है। रोहिन नदी का जलस्तर घटकर 78.94 से 78.90 मीटर हो गया है।