{"_id":"595fd7ee4f1c1b61268b4640","slug":"131499453422-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिए संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिए संकल्प
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वनमहोत्सव के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। गांवों और स्कूलों में पौधे लगाए गए। लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने पौधरोपण में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूद्रपुर शिवनाथ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सुबह में शिक्षकों और छात्रों ने पौधरोपण किया। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूद्रपुर शिवनाथ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में डॉ. प्रभुनाथ गुप्त ने शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। इस मौके प्रियंका सिह, सुरेश, जान्हवी, फूलचन्द, निशा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुुसार, चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा में वन विभाग ने पौधरोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव और विशिष्ठ अतिथि अमित कुमार पासवान ने पौधे लगाए। पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए बच्चों और शिक्षकों का आह्वान किया। पर्यावरण की रक्षा और पौधरोपण के बारे में जानकारी दी गई। रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि वन महोत्सव के तहत जगह-जगह पौधरोपण कराया गया है। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया गया। प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आधार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य रामसुभग यादव, कुलदीप कुमार, वन दरोगा रमाशंकर पासवान व अरुण कुमार सिंह, बबलू चौरसिया, अमित मोहन श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र मौर्य, मुनू, दिनेश, निर्मल यादव, प्रेमशीला, दर्शन आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र कई ग्राम सभाओं में वनमहोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण हुआ। एपीओ दिलीप गौतम एवं एडीओ आईएसडी विजय कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक के सिंदुरिया, हरिहरपुर, कुईया-कंचनपुर, मुजहना बुजुर्ग, रामपुर-महुअवा, परसा चक गोबरही, परसामीर में ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। सिंदुरिया में प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सागर गुप्ता ने जूनियर हाई स्कूल सिंदुरिया जे मैदान में एपीओ दिलीप गौतम के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर शमीम अहमद, अखिलेश त्रिपाठी, सुदर्शन प्रसाद आदि उपस्थित रहे। ग्राम सभा हरिहरपुर में अर्जुन गुप्ता ने शिव मंदिर के बगल में पोखरे पर पौधारोपण किया। परसा चक गोबरही में ग्राम प्रधान सकीना खातून ने पौधे लगाए। कुईया कंचनपुर में ग्राम प्रधान राजकमल ने पौधारोपण किया। मुजहना बुजुर्ग में ग्राम प्रधान जगत नारायन ने पौधा लगाया।रामपुर महुअवा में ग्राम प्रधान बलिराम ने पौधारोपण किया। परसामीर में ग्राम प्रधान हरिलाल ने पौधारोपण किया।
वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ पौधरोपण
सोहगीबरवां/सिसवा बाजार। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन शुक्रवार को बीआरसी क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि व शिक्षकों ने पौधरोपण कर बच्चों के साथ इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रभुनाथ तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कृष्ण त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पुत्र गिरिजेश जायसवाल, प्रतिनिधि भगवंत प्रसाद व प्रधानाचार्य लाल बिहारी प्रसाद ने आम, बरगद, पीपल, नीम आदि के वृक्षों का पौधरोपण किया तथा बच्चों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रधान पुत्र गिरिजेश जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कृष्ण त्रिपाठी, भगवंत प्रसाद, सिंटू दुबे, उमाशंकर दुबे, आरती गौतम, मिथलेश गुप्ता, वंदना गुप्ता, इंदिरा सिंह, मदन प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में वन्य महोत्सव मनाया गया। ग्राम प्रधान विनय सिंह पौध रोपण किया। इस मौके पर मदन गुप्त, शिब्बन यादव, रामभरोस, रामकृपाल दुबे, कामेश्वर दुबे, राम दुलारे आदि मौजूद रहे।