{"_id":"6afa21827e142825180c9359","slug":"13000-students-have-applied-so-far-under-the-pre-matric-and-post-matric-scholarship-schemes-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189315-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छात्रवृत्ति के लिए कल तक करें आवेदन, 23 तक सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छात्रवृत्ति के लिए कल तक करें आवेदन, 23 तक सुधार का मौका
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। शासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 23 नवंबर तक का समय दिया गया है।
समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पात्र विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विद्यालयों में नोडल शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में अब तक दो चरणों में करीब 13 हजार आवेदन हो चुके हैं। तिथि बढ़ने से तीन हजार और आवेदन आने की उम्मीद है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। ऐसे में विद्यार्थी आधार, आय प्रमाणपत्र और बैंक खाते का विवरण जरूर जांच लें।