{"_id":"663bed82f16cdc5d20076426","slug":"13-indian-citizens-arrested-in-nepal-on-betting-charges-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122007-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सट्टा लगाने के आरोप में नेपाल में 13 भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जानें कौंन हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सट्टा लगाने के आरोप में नेपाल में 13 भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जानें कौंन हैं
Thu, 09 May 2024 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 May 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
नेपाल( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Istock
पुलिस को सूचना मिली की भारत से आए कुछ युवक बुटवल के उप महानगर पालिका वार्ड नंबर 11-कालिकानगर में अंजन शर्मा के घर पर किराए पर रह रहें हैं और वहां अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि फेयर प्ले (ऑनलाइन सट्टा साइट) के माध्यम से भारतीय युवकों द्वारा जुआ खेलाने की गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर भारत से आए युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय युवकों के पास से 13 लैपटॉप, 40 मोबाइल सेट, 13 सिम कार्ड, भारतीय बैंक के चेकबुक आधार कार्ड को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक मुकेश कुमार, रविंद्रर सिंह, जुगल किशोर, महेंद्र चौधरी, राम चौधरी, रोहित दास, भीमसेन चौधरी, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी राजस्थान, वसीम खान गोरखपुर उत्तर प्रदेश व समीम खान कोलकाता वेस्ट बंगाल का रहने वाला है।
एसपी रुपनदेही रंजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियोंं को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।