{"_id":"5bb65405867a5528f73224bf","slug":"121538675717-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो खुल जाती है स्वच्छता की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो खुल जाती है स्वच्छता की पोल
siddharthnagar
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास बजबजाती नाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन के पास जाम पड़ा नाला शहर के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। नाले का बहाव नहीं होने से गंदा पानी उसी में जमा हुआ है। बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है। गेट के पास ही नाले के गंदे पानी से उठने वाली बदबू से यात्रियों को दिक्कत होती है। रोडवेज गेट के पास बने शौचालय को हटाने के लिए पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बस स्टेशन के अंदर शौचालय बनने के बाद भी गेट के पास बने शौचालय को नहीं हटाया जा रहा है। हालत यह है कि शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी नाले में जमा है।
रोडवेज बस स्टेशन पर अगर कुछ देर कोई यात्री गेट के पास खड़ा रहता है तो उसका एक-एक पल बेहद मुश्किल से कटता है। गेट के पास ही गंदे पानी से भरे नाले की बदबू से सांस लेने में दिक्कत होती है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कभी कोई कारगर पहल नहीं की गई। स्टेशन परिसर के अंदर एक शौचालय बन चुका है, लेकिन गेट पर बने शौचालय को अभी बंद नहीं किया गया है। लोगों बताते हैं कि स्टेशन के सामने बहने वाले नाला जाम पड़ा है। पानी बहाव नहीं होने के कारण गंदा पानी उसी में एकत्र है। बदबू के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा मंडराता रहता है। गुरुवार को बस स्टेशन पर केवलापुर गांव के जितेंद्र जायसवाल बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नाले में गंदा पानी जमा होने से बदबू के कारण थोड़ी देर खडा रहने में भी परेशानी होती है। वहीं शिक्षक रितेश प्रताप सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कोई कारगर पहल नहीं होने से दुश्वारियां बढ़ सकती है। स्टेशन के सामने शौचालय का होना ठीक नहीं है। इसे हटा दिया जाना ही यात्रियों के लिए हितकर होगा।एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि स्टेशन परिसर के अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बन चुका है। जहां तक स्टेशन के सामने बने शौचालय की बात है तो समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। अधीशासी अधिकारी वीरेंद्र राव कहना है कि नगर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। अगर कहीं नाली जाम है तो उसे साफ करा दिया जाएगा।
सड़कों पर गंदगी का अंबार
नौतनवां। जिले के सभी गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि करीब हर गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं, लेकिन नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों में से अधिकांश गांवों में स्थितियां उलट है। अभी भी कई ग्रामीण महिला-पुरुष खुले में शौच करने जा रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, जारा, महुअवा व पुरैनिहा गांव के सड़क किनारे व खडंजा मार्गों पर गंदगी का अंबार है। नौतनवा ब्लॉक के एडीओ पंचायत रामकृष्ण का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में के सभी गांव ओडीएफ हैं। जो लोग शौचालय नहीं बनावाएं हैं। उन्हें शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया जा रहा है।