फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पहुंचेगी रकम

72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पहुंचेगी रकम

Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
maharajganj
maharajganj Updated Thu, 04 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पहुंचेगी रकम
rupee
महराजगंज। धान खरीद में पारदर्शिता लाने व किसानों को समय से भुगतान करने को लेकर विभाग सजग है। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि जिन किसानों के धान का खरीद किया जाए उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए 72 घंटे में भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सदर प्रदीप तिवारी ने बताया कि धान खरीद का वास्तविक लाभ किसानों को ही मिले, इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर धान विक्रय के लिए कृषक का पंजीकरण किया जाएगा। भुगतान के लिए जब आरटीजीएस प्रिंट किया जाएगा तो विक्रयकर्ता किसान का नाम उसके पंजीकरण आईडी में स्वत: आ जाएगी। इससे केंद्र प्रभारी को भुगतान करने के लिए किसान का नाम भरने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बैंक को यह जानकारी दी जाएगी की जो किसान धान बेचता हैं, उन्हीं के नाम से आरटीजीएस दिया जाए और किसान के खाते में ही भुगतान भेजा जाए। इसके अलावा यदि कोई स्थिति बदलती है और किसान के नाम पर किसी और खाता धारक का नाम आता है तो विभाग की ओर से जांच के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed