फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डयूटी पर गैरहाजिर मिले दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

डयूटी पर गैरहाजिर मिले दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डयूटी पर गैरहाजिर मिले दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
फोटो:-
विज्ञापन

ड्यूटी पर न मिलने पर दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
एसपी ने निचलौल थाने का निरीक्षक किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने रविवार की रात निचलौल थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर मिले दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से कड़ी नाराजगी जताई। लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल प्रोन्नति रामशरण मणि त्रिपाठी और हेड मोहर्रिर हरेंद्र सिंह शामिल हैं।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों व उनमें की गई प्रविष्टियों की जांच की। आगंतुक रजिस्टर, शिकायती प्रार्थना पत्र, ड्यूटी रजिस्टर, जोनल चेकिंग रजिस्टर आदि की भी पड़ताल की। कई मामलों में प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गईं। निरीक्षण के दौरान दो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। इस पर एसपी ने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि प्रभारी निरीक्षक से नाराजगी भी लगाई। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए औचक निरीक्षण समय - समय पर होता रहेगा। जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed