फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रेल अधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

रेल अधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

Sat, 12 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेल अधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
नौतनवां। कई गुना किराया बढ़ाने के विरोध में रेलवे स्टेशन परिसर के दुकानदारों का अनशन चौथे दिन शुक्रवार को समाप्त हो गया। अनशन सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य सूर्योस सिंह ने एरियर के नोटिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर दुकानदारों को मना लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, व्यापार मंडल एवं गोरखा समाज के सदस्य दुकानदारों के समर्थन में आ गए। मुन्ना सिंह एवं एसओ श्रीधर पाठक ने दुकानदारों की समस्या से रेल अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद आनदनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य सूर्योस सिंह नौतनवां पहुंचे और दुकानदारों की समस्या की जानकारी ली। अनशन पर बैठे गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक मनोज कुमार राना ने आनंदनगर, लक्ष्मीपुर, पीपीगंज रेलवे स्टेशन के मुताबिक किराया निर्धारित करने की मांग की। साथ ही कहा कि दिवंगत हो चुके दुकानदारों के परिवार के सदस्य के नाम से दुकान आवंटन किया जाए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने उनकी मांग ऊपर पहुंचाने एवं एरियर के नोटिस के संबंध में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, वीरेंद्र कुमार, राजीव ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, शुभम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सोनू जायसवाल, विजय मजूमदार, ऋषिराम थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed