{"_id":"596bb8354f1c1b0e5e8b46f5","slug":"121500231733-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्र के उत्थान पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्र के उत्थान पर मंथन
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर के मैरिज हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के उत्थान पर मंथन किया। समाज और देश का उत्थान करने के मसले पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में आरएसएस की भूमिका रेखांकित की। देश को परमवैभव पर ले जाना ही स्वयं सेवकों ने अपना मकसद बताया।
प्रांत संघचालक विद्याभूषण ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना ही आरएसएस स्वयंसेवकों का मकसद है। भगवाध्वज के प्रति सभी स्वयंसेवक समर्पित होते हैं। देश में एकता की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र के उत्थान की दिशा में स्वयंसेवक कार्य करते हैं। सभी अहंकार त्यागकर समर्पण भाव से देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते रहना चाहिए। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के मकसद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संघ की ओर किए गए रचनात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि देश के लिए कुछ न कुछ करें। राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कार, समाज में व्यक्ति के दायित्व समेत तमाम महत्वपूर्ण बिंदुुओं पर अपने विचारों को व्यक्त किए।
इस मौके पर विद्यासागर पटेल, जिला संघचालक रमाशंकर गुप्ता, जिला प्रचारक संदीप, डा. परशुराम गुप्ता, मेवालाल, प्रभाकर पटेल, आदित्य शुक्ल, डॉ. आशीष मिश्रा, केदार, राजकुमार, शुभम, परदेशी, सुर्दशन, श्याम आदि मौजूद रहे।