फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12,306 persons vaccinated

जिले में 12,306 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 10 Nov 2021 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
12,306 persons vaccinated
जिले में 12,306 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार में तेजी आ रही है। मंगलवार को जिले में 12,306 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लेकिन जिले के तमाम केंद्रों पर भीड़ कम रही। लोग आसानी से टीका लगवाकर चले गए। वहीं केंद्र पर तैनात कर्मियों ने लोगों को टीका लगवाने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। जिले में चौक बाजार, निचलौल, सिसवां, परतावल, घुघली समेत अन्य केंद्रो पर लोग टीका लगवाने पहुंचे।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाकर लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीके का दोनो डोज हर हाल में लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। जनपद में कोई सक्रिय केस नहीं है। अब तक 12440 केस सामने आ चुके हैं। 12299 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालों की संख्या 140 है। 1074 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीम की ओर से प्रत्येक दिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। मास्क के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed