फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.17 lakh students will be skilled in art-culture and sports-based activities.

Maharajganj News: कला-संस्कृति, खेल आधारित गतिविधियों में दक्ष होंगे 1.17 लाख विद्यार्थी

Wed, 06 May 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
1.17 lakh students will be skilled in art-culture and sports-based activities.
प्रत्येक शनिवार को गतिविधि आधारित शिक्षण की व्यवस्था लागू
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों को दिए गए निर्देश
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों में भी गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था के जरिये विद्यार्थियों की दक्षता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस स्तर से सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
जनपद में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने विद्यार्थियों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि मौजूदा शिक्षा सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। माह के पहले शनिवार को नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे शनिवार खेल प्रतियोगिताएं, योग और शारीरिक गतिविधियां कराई जाएंगी। तीसरे शनिवार को भाषण, वाद-विवाद, क्विज, सामान्य ज्ञान और कॅरिअर संबंधित गतिविधि आयोजित होंगी। चौथे शनिवार स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। किसी माह में पांचवां शनिवार पड़ता है तो विद्यालय स्वेच्छा के मुताबिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और रचनात्मकता में विकास होगा।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद के सभी माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य को गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है। गतिविधियों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश है। इस व्यवस्था से विद्यालयों का माहौल अधिक सक्रिय और रचनात्मक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed