{"_id":"5b8ed3d5867a55487a456a6b","slug":"11536086997-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक संघ ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक संघ ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व निरीक्षकों ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना
कानूनगो से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राजस्व निरीक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
जिला महामंत्री योगेंद्र पटेल ने कहा कि नौतनवां तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक अब्दुल कयूम खां की उनके कार्यालय में कुछ अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर राजस्व निरीक्षकों में रोष है। घटना के छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जबतक मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा। राजस्व निरीक्षक रूदल प्रसाद ने कहा कि संगठन की ओर से इस मसले को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर रवींद्र पाठक, बुधिराम यादव, देवेंद्र नाथ पांडेय, इशहाक अली, नागेंद्र, प्रभुनाथ गिरी, रविकुमार, बुद्धिनारायन शर्मा, राजकिशोर यादव आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।