फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सदर बीडीओं को कारण बताओ नोटिस ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि

सदर बीडीओं को कारण बताओ नोटिस ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सदर बीडीओं को कारण बताओ नोटिस ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
सदर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

ग्राम सचिव को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीडीओ ने शनिवार को सदर विकास खंड के बागापर, विशनाथपुर टोले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर खंड विकास अधिकारी सदर को कारण बताओ नोटिस, ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि व सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया।

सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि ग्राम पंचायत बागापर मुख्य टोले का निरीक्षण किया गया। गांव में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव राजेश कुमार मिले। गांव में पहले से ही 889 शौचालय बनवाए गए है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1089 शौचालय बनने है। इसमें चार शौचालय पाए गए जो अभी पूर्ण नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बताया गया कि विशुनपुरवां टोले पर करीब 80 से 90 शौचालय बने हैं। इसके बाद विशुनपुरवां टोले में कुछ लोगों के द्वारा शौचालय निर्माण कार्य किया गया है। लेकिन कोई भी शौचालय पूर्ण नहीं है। गांव में केवल एक राजमिस्त्री कार्य करते पाया गया। कही शौचालय में छत नहीं पड़ी है तो कई सीट नहीं लगी है। उन्होंने शौचालय निमार्ण में खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। वही गांव में सफाई कर्मचारी सुमित्रा कार्य करते पाई गई। दूसरे सफाई कर्मचारी गांव में काफी दिनो से नहीं आए हैं। सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल ने रम्हौली व महुअवां गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिव राजेश कुमार तैनात हैं। गांव में कुल 617 शौचालय बनने थे इसमें 324 शौचालय पूर्ण हो गए हैं। अभी गांव में 116 शौचालय बनाया जाना शेष है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी राधे रमण करीब 6 माह से गांव में नहीं आए हैं। उन्होंने डीपीआरओ को सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कहा। वहीं ग्राम सचिव राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिए। रम्हौली गांव में निरीक्षण के दौरान लापरवाह पाए जाने पर ग्राम सचिव को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed