फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strongmen brutally beat a mother and son; they also assaulted and injured the grandfather who came to their rescue.

Maharajganj News: दबंगों ने मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, बचाने आए दादा को भी मारपीट कर किया घायल

Sun, 06 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Strongmen brutally beat a mother and son; they also assaulted and injured the grandfather who came to their rescue.
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए दादा पर भी हमला, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मुहम्मदपुर में शुक्रवार रात बाइक से गिरने की घटना को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने तलवार से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे 70 वर्षीय दादा को भी आरोपियों ने डंडों से पीटा।
पीड़ित नितेश चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवक अचानक सामने कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर गिर गए। बाइक से गिरने की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं था। आरोप है कि इसके बावजूद बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक अपने परिजन के साथ लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और तलवार लेकर उनके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने नितेश को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान तलवार से किए गए वार से उसका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर उनकी मां ऊषा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। हमले में उनका भी सिर फट गया। वहीं, समझाने और बीच-बचाव करने पहुंचे नितेश के दादा रामदास (70) को भी आरोपियों ने डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल मां-बेटे और दादा शिकायत लेकर श्यामदेउरवां थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले घायलों को इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में उपचार कराया गया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सुबराती पुत्र तुफानी, तुफानी पुत्र दिवंगत सुब्बा, नसीम पुत्र तुफानी, अजरूद्दीन पुत्र तुफानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed