{"_id":"5b786a8a42c7924660499e32","slug":"111534618250-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक जनता दल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक जनता दल ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकतांत्रिक जनता दल ने किया प्रदर्शन
संविधान की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संविधान की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
लोकतांत्रिक जनता दल के जिला संयोजक रामबृक्ष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मउपाकड़ से सक्सेना चौक होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर असामाजिक तत्वों ने संविधान की प्रतियां जलाकर सवा करोड़ नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने मांग की कि संविधान की प्रतियां जलाने वालों की भारतीय नागरिकता समाप्त हो। उन्होंने आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में साधू शरण, मनीष कुमार, कपिलदेव प्रजापति, विनय कुमार गौतम, लाल बहादुर राव, नौमी निषाद, वसी अहमद, सूर्यमणि, प्रताप नारायण, विजय, परदेशी, दरोगा वर्मा, लालजी प्रसाद, शैलेंद्र, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।