{"_id":"594ac00c4f1c1b4b538b4781","slug":"111498071052-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानो की समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानो की समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसान हित को लेकर सरकार और प्रशासन उदासीन है। जिलाध्यक्ष रजनीकांत तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है लेकिन इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर शासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब देश के अन्नदाता ही परेशान होंगे तो देश का विकास कैसे होगा। उन्होंने सरकार से मांग किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की की मांग की, जिससे किसानों को राहत मिल सके। किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलवाया जाए। चीनी मिलों पर आज भी गन्ना मूल्य बकाया है। बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए। गन्ना मूल्य न मिलने से किसान गन्ने की खेती को लेकर उदासीन होते जा रहे हैं। इसका परिणाम की जिले में गन्ने की खेती कम होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि हर नई सरकार जिले को रेल मार्ग से जोड़ने का दावा करती है। लेकिन आज भी जिला मुख्यालय पर रेल सुविधा का अभाव है। इस सरकार से संगठन की यही अपील है कि जल्द जिला मुख्यालय पर रेल सेवा शुरू की जाए। जिले में बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द चालू किया जाए, जिससे गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जयराम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।