{"_id":"6a8b57ae206d979f50054c49","slug":"110-lakh-fraud-on-pretext-of-sending-abroad-fir-registered-against-two-on-court-order-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183823-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी बक्शीष ने पिता-पुत्र पर लगाया आरोप
भिटौली। चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी बक्शीष ने विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर घुघली पुलिस ने रविवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
पीड़ित बक्शीष ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी जाफर अली उर्फ मुन्ना से हुई थी। आरोपी ने सऊदी अरब का वीजा दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने भरोसे में आकर अपने भतीजे याकूब अली का पासपोर्ट और उक्त रकम किस्तों में जाफर अली और उसके पुत्र ओसामा उर्फ औरंगजेब को दे दी।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद जाफर ने पुरैना स्थित अपनी फर्म अब्दुल्ला टूर एंड ट्रेवल्स से याकूब को मुंबई भेज दिया। 15 दिन तक मुंबई में रहने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो याकूब वापस लौट आया। पीड़ित जब 14 सितंबर 2025 को पुरैना स्थित जाफर अली की दुकान पर रुपये वापस मांगने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
इस संबंध में घुघली प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जाफर अली उर्फ मुन्ना और ओसामा उर्फ औरंगजेब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।