फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1069 indian come to nepal

नेपाल से आए 1069 भारतीय नागरिक

Wed, 27 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
1069 indian come to nepal
नेपाल से आए 1069 भारतीय नागरिक
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। नेपाल से भारतीय कामगारों का आना शुरू हो गया है। सोनाली सीमा पर आब्रजन कार्यालय में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर एंट्री दी जा रही है। वहीं भारत के विभिन्न शहरों से नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिक सोनौली पहुंच रहे हैं।

बुधवार को नेपाल से 1069 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। उन्हें जांच के आब्रजन कार्यालय परसिर में नाश्ता कराया गया। इसके बाद 230 लोगों को रूटवार रोडवेज की बस से भेजा गया। शेष लोगों को नौतनवां क्वारंटीन सेंटर में रखने के बाद बृहस्पतिवार को बस से भेजा जाएगा। वहीं भारत के विभिन्न स्थानों से सोनौली पहुंचे 850 नेेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया। एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि 1069 लोग नेपाल से भारत आए, जिसमें से 230 लोगों को भेज दिया गया। शेष लोगों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि भारत के महानगरों से सरहद पर पहुंचे 850 नेपाली नागरिकों को जरूरी औपचारिकता पूरी कर नेपाल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed