फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1029 beneficiaries will get Chief Minister's residence in the district

Maharajganj News: जनपद में 1029 लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
1029 beneficiaries will get Chief Minister's residence in the district
- जल्द लाभार्थियों को भेजी जाएगी आवास की प्रथम किस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद में 1029 आवास की शासन ने स्वीकृति दी है। ग्राम्य विकास विभाग ने लक्ष्य का आवंटन शुरू कर दिया है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में जल्द ही आवास की प्रथम किस्त भेजी जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत 1029 लाभार्थियों को मिलेगा आवास मुहैया कराया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति ग्राम्य विकास विभाग को मिल गई है। योजना के तहत सरकार ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर, मुसहर, वनटांगिया, जेई और एईएस से प्रभावितों को छत मुहैया कराती है। जिनके पास अपना आवास न हो उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इसमें प्रथम किस्त 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये और आवास निर्माण का लगभग पूरा काम होने पर 10 हजार रुपया लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। वित्तीय वर्ष जनपद में 2023-24 में 2720 मुख्यमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य मिला था। इसमें 2705 के मुख्यमंत्री आवास पूर्ण हो चुका है। मुकदमा आदि के कारण 15 आवास अभी भी अपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

इनको मिलेगा सीएम आवास
मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के तहत पात्रता श्रेणी में आने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। प्राकृतिक आपदा और कालाजार पीड़ित, वन टांगिया, मुसहर, जेई व एईएस प्रभावित, कुष्ठ रोगी, सहरिया, कोल, थारू, नट एससी, लोहार, बैगा एसटी सोनभद्र, दिव्यांगजन, बोक्सा जनजाति पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला को पात्रता श्रेणी में रखा गया है।
------
शासन से जनपद को 1029 मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति मिली है। पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही करके शासन को भेजा गया था। जल्द ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास की प्रथम किस्त भेज दी जाएगी।
- रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed