फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महराजगंज से फरेंदा तक सड़क के किनारे कटेंगे 2362 हरे पेड 17-04-50

महराजगंज से फरेंदा तक सड़क के किनारे कटेंगे 2362 हरे पेड 17-04-50

Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज से फरेंदा तक सड़क के किनारे कटेंगे 2362 हरे पेड 17-04-50
सड़क चौड़ीकरण के लिए हरियाली पर चलेगी कुल्हाड़ी
विज्ञापन

महराजगंज से फरेंदा तक सड़क के किनारे कटेंगे 2362 पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सड़क चौड़ीकरण के लिए 2362 हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलेगी। महराजगंज शहर से फरेंदा कस्बे तक 21 किलोमीटर की दूरी में 2362 पेड़ हैं। सड़क चौड़ा करने के लिए इन पेड़ों को काटना पडे़गा। ऐसे में वन विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डीएफओ ने रेेंजरों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 महराजगंज शहर से फरेंदा कस्बे तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। सड़क के दोनों किनारों पर हरे हरे पेड़ हैं। ये पेड़ सड़क चौड़ीकरण में बाधक बताए जा रहे हैं। ऐसे में इन्हें काटने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ माह पहले जिले में महराजगंज से परतावल जाने वाले सड़क पर धर्मपुर से महराजगंज बलिया पुल के बीच में 1367 पेड़ काटे गए थे। खास बात यह है कि पेड़ कटने व सड़क चौड़ा करने के बाद भी पौधरोपण के लिए सड़क के किनारे जमीन नहीं बच रही है। लोगों का कहना है कि पेड़ कटने के बाद सड़क के किनारे पौधे लगना जरूरी है।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि एनएच 730 के चौड़ीकरण के लिए महराजगंज से फरेंदा के बीच 21 किलोमीटर की दूरी में जितने भी पेड़ सड़क के किनारे हैं, उनका कटान कराने के लिए पत्र मिला था। संबंधित रेंजर को पत्र भेजा कर 21 किलोमिटर दूरी पर सड़क के किनारे के 2362 पेड़ पर छपाई कराने का निर्देश दिया गया है। छपाई के बाद इन पेड़ों के कटान से जुड़ी सूचना वन निगम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेड़ कटने के बाद सड़क के किनारे जमीन नहीं बच रही है जिससे की पौधे लगाए जा सकें। ऐसे में उनकी जगह कहीं और पौधे लगाने की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed