{"_id":"5b5e07854f1c1bb24b8b5ae4","slug":"101532888965-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
फोटो
जेएचवी शुगर मिल के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गडौरा के सामने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसान खून-पसीना एक कर गन्ना तैयार करने बाद मिल को दिए, लेकिन चीनी मिल की ओर से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया। वर्ष 2017-2018 में गन्ना किसानों का पूरे प्रदेश में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी करने में सरकार रूची नहीं ले रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसान प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण परेशान हैं।
जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। झूठा वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की कथनी-करनी अब जनता जान चुकी है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर अगर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर नौतनवां के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, विद्यासागर यादव, रवि प्रताप यादव, राधा रमण चौधरी, महातम यादव, सुमन ओझा, आशुतोष शुक्ला, अशोक यादव, रामनाथ सहानी, आलोक अंजन चौधरी आदि मौजूद रहे।