फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वार्ड में गंदगी देख भड़के नगर पालिका अध्यक्ष, लगाई फटकार

वार्ड में गंदगी देख भड़के नगर पालिका अध्यक्ष, लगाई फटकार

Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
वार्ड में गंदगी देख भड़के नगर पालिका अध्यक्ष, लगाई फटकार
वार्ड में गंदगी देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन

फोटो
सफाईकर्मियों को नियमित सफाई करने का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने शुक्रवार को नगर के अशोक नगर व जयप्रकाश नगर वार्डों का निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी देख नाराजगी जताई। सफाईकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वार्डों की नियमित सफाई होनी चाहिए। सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड के लोगों से सफाईकर्मियों तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। सफाईकर्मी को चेताया कि अगर दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो कार्रवाई तय है। उन्होंने वार्ड के लोगों से भी अपील की कि वह अपने घर के आसपास गंदगी न होने दें, घरों से निकले कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर रखें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अशोक नगर के सभासद गामा प्रसाद मद्धेशिया, जय प्रकाश नगर के सभासद अनिल कुमार वर्मा, मुरली मनोहर, अविनाश यादव, सफाई लिपिक लालबहादुर नायक, ब्रजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed