{"_id":"5ac663f64f1c1bd1618b5c5e","slug":"101522951158-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बीडीओ से अभद्रता पर भड़के अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बीडीओ से अभद्रता पर भड़के अधिकारी और कर्मचारी
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
narebaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बीते दिनों आजमगढ़ में खंड विकास अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के मामले को लेकर गुरूवार को उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कर्रवाई की मांग की।
ग्राम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि आजमगढ़ जिले के खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नरायण गुप्त के साथ अपर जिलाधिकारी द्वारा अभद्र व्यव्हार किया गया। बीडीओ उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना प्रदेश में पहली बार हुई है। राजपत्रित अधिकारी अधिकारी को खुलेआम सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाना उचित है। इस कृत्य से ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आहत हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो 6 अप्रैल को भी सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठन के जिला महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक रविंद्र वीर, डीडीओ आनंद कुमार गुप्ता, बीडीओ अजय यादव, रामकुमार उपाध्याय , बसंती देवी, एसएन मिश्रा, विमलेश्वर तिवारी, राजेश कुमार रणजीत सिंह, सुनील पटेल, मनोज गुप्ता, जयहिंद गौतम, प्रमसागर पटेल, अविनाश श्रीवास्तव, परशुराम सहानी, सकी उद्दीन अंसारी, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।