{"_id":"5abe6f844f1c1bb6618b4974","slug":"101522429828-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी के बीचे ओले गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी के बीचे ओले गिरे
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आंध्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। दिन में दोपहर तक मौसम ठीक रहा। लेकिन शाम पांच बजे तक अचानक मौसम का मिजाज बदला गया। धूलभरी आंधी से हुई बारिश से मौसम शुष्क हो गया। तेज आंधी से नगर सहित अन्य स्थानों पर टिनशेड, बांस बल्ली के पोल तमाम स्थानों पर गिर गए। वहीं ओलावृष्टि से फसलों को भी कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। मौसम की बेरूखी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। खेत में गेहूं की फसल आंधी के कारण जमीन पर लेट गई। ईट भट्ठों पर भी नुकसान हुआ है।
नगर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आई नरमी से एक पल कि ठंडक पुन: लौट आई। राजीव नगर मोहल्ले, सरोजनी नगर समेत अन्य मोहल्ले में बांस बल्ली के पोल गिर गए। बिजली की आपूर्ति भी नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ठप रही। नगर में भी तमाम लोगों के टीनशेड उड़ गए। वहीं आस पास के गांव के सिवान में गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि आंधी से गेहूं और तिलहन की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ी है।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे भारी आंधी के साथ तेज बारिश हुई जिससे किसानों को चिन्ता सताने लगी साथ ही रबी की फसलों की कटाई मड़ाई भी रुक गई। बैरवा बनकटवा, खोरिया बाजार,बैरवा चंदनपुर ,सिरसिया खास, रामनगर, करमहवां आदि गांवों हल्की ओला वृष्टि हुई।