फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा सीएम का कार्यक्रम

अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा सीएम का कार्यक्रम

Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा सीएम का कार्यक्रम
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है। गैर जनपदो से पुलिस जिले में आई है। अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम का कार्यक्रम होगा। नगर सीमा में जगह जगह बैरिकेडिंग किया गया है। वहीं पुलिस की कई टुकडियां विशेष रूप से पेट्रोलिंग करेंगी। वहीं प्लेन ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मी भीड में नजर रखेंगे। सुरक्षा को लेकर सभी महत्वपूर्ण विन्दुओं पर गौर किया गया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम वीरेन्द्र कुमार और एसपी आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी महत्वपूर्ण विन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जिसकी ड्यूटी जहां लगे, वहां पूरी सर्तकता से ड्यूटी करें। सुरक्षा में किसी तरह की ढ़ीलाई नहीं होनी चाहिए। एसपी आरपी सिंह ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रतापगढ, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, हमिरपुर चित्र कुट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर चन्दौली, मऊ, बलिया, आजमगढ,देवरिया, कुशीनगर, गोण्डा जनपदों से पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्थापन किया गया है। सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी कैलाश सिंह पुलिस अधीक्षक पी0टी0एस0 गोरखपुर को बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक-5, पुलिस उपाधीक्षक-15, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-25, उनि0-125, महिला उनि0-10, आरक्षी-800, महिला आरक्षी-70, यातायात उनि0-2, यातायात आरक्षी-2, पीएसी-3 कम्पनी, 4 फायर टैन्डर, क्रेन-2 सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में सादे ड्रेस में अधिकारियों/कर्मचारियों की डियूटी सभी कार्यक्रम स्थलों पर लगायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed