{"_id":"596e566e4f1c1bdb578b48b9","slug":"101500403310-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दलितो पर हुए अत्याचार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दलितो पर हुए अत्याचार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सीतापुर और सहारनपुर में दलितों के उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई न होने से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ऐलान किया अगर दलित उत्पीड़न के मामले में कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। सभी ने एक स्वर में प्रदेश और केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सहारनपुर में दलितों का उत्पीड़न हुआ। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। थाने में फरियाद सुनने के बजाए दलितों को भगा दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि दलित विरोधी सरकार प्रदेश में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अब जनता बीजेपी सरकार की कथनी और करनी को जान चुकी है। किसान, मजदूर ही नहीं, समाज के वर्ग के लोग परेशान हैं। थाने में लोगों की समस्या नहीं सुनी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य मसलों पर भाजपा सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि अगर दलितों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पूर्णमासी प्रसाद ने बीजेपी सरकार की तीखी आलोचना की। साथ ही भाजपा को दलित विरोधी सरकार करार दिए। इस दौरान विनोद सिंह, ज्ञानेंदु पटेल, किरन, सुभाष जायसवाल, त्रियुगी पटेल, राकेश गुप्ता, जग्गू प्रसाद, आशोक मद्धेशिया, छोटेलाल, रामेश्वर प्रसाद, संदीप जायसवाल, केसी पाण्डेय, अफजल अब्बासी आदि मौजूद रहे।