{"_id":"594971354f1c1b987f8b45b3","slug":"101497985333-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पंकज चौधरी बने राष्ट्रपति पद के प्रस्तावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पंकज चौधरी बने राष्ट्रपति पद के प्रस्तावक
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांसद बने राष्ट्रपति प्रत्याशी के प्रस्तावक
महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक बने हैं। यह जिले के लिए गौरव का विषय है। मंगलवार को उन्होंने जरूरी प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर औपचारिकताएं पूरी कीं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दलित के बेटे को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है और सांसद पंकज चौधरी को उनका प्रस्तावक बनाया है। यह बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मसले पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है। अरुणेश शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, राधेरमण शुक्ल, प्रदीप गौड, संजीव शुक्ल आदि ने खुशी जताई है।