फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 kg of chhena sweets destroyed

Maharajganj News: 10 किलो छेना की मिठाई नष्ट

Tue, 14 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
10 kg of chhena sweets destroyed
महराजगंज। ­दीपावली पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, डॉ. टीआर रावत के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 79 किलो सोनपापड़ी सीज की गई। वहीं 10 किलो खराब छेना की मिठाई नष्ट कराई गई।
अभियान के तहत टीम ने महादेवा टोला, जोगिया मोड़, घुघली में सोनपापड़ी की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सोनपापड़ी का नमूना संग्रहीत किया गया। जांच में पाया गया कि सोनपापड़ी के डिब्बों पर आवश्यक जानकारी, जैसे निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और अन्य अनिवार्य विवरण अंकित नहीं थे।
विज्ञापन

इस अनियमितता के कारण 79 किलो सोनपापड़ी को सीज कर विक्रेता को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इसी तरह, घुघली बाजार में स्वीट्स की दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां छेना मिठाई और खोया के नमूने संग्रहीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि 10 किलो छेना मिठाई अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी गई थी, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed