{"_id":"67214597197b9d1d47034bc4","slug":"10-beds-reserved-in-the-burn-ward-of-the-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134667-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड रिजर्व
Wed, 30 Oct 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली पर्व को ध्यान देखते हुए अस्पताल अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। सभी पीएचसी सीएचसी समेत जिला अस्पताल में बर्न वार्ड में व्यवस्था बेहतर कर दी गई। जलने और दुर्घटना से संबंधित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था बनाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार, दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली घटनाओं के मद्देनजर जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड के साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर इमरजेंसी में चार-चार बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों को भी 24 घंटे तक ड्यूटी पर रहेंगे। दवाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शहरों, बाजारों और कस्बों में भी चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगे। ताकि हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल घायलों की मदद की जा सके। सीएचसी और पीएचसी के सभी कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर हर समय ऑन रखने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को रेफर करने से पहले उनके संबंध में जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के साथ यह भी कहा गया है कि जरूरी होने पर ही मरीजों को रेफर किया जाए। ं