{"_id":"6287e0598f9bf75fd92c8ead","slug":"1-died-2-injured-in-accident-maharajganj-news-gkp437564665","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से एक की मौत, दो घायल
गोरखपुर मार्ग पर बैकुंठपुर के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर बैकुंठपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रामप्रीत निवासी बैकुंठपुर अपने गांव के ही मित्र शिवकुमार व दिलीप के साथ पिपराबाबू में शादी में शामिल होने बाइक से गए थे। जहां से देर रात करीब दो बजे लौटने के दौरान वह बैकुंठपुर के पास पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में रामप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके अन्य दोनों साथी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा गैरइरादतन हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।